Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jan 26, 2013 - 00:00:09 AM


Title - रेलवे स्टेशन में सुरक्षा कड़ी
Posted by : irmafia on Jan 26, 2013 - 00:00:09 AM

जम्मू : गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जम्मू रेलवे स्टेशन में भी सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। स्टेशन की सुरक्षा में जीआरपी के अलावा राज्य पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।देश के अतिसंवेदनशील जम्मू रेलवे स्टेशन को पहले भी आतंकी अपना निशाना बना चुके हैं और पाकिस्तान से प्रशिक्षण लेकर राज्य में वापस लौटने वाले आतंकी भी स्टेशन में कई बार दबोचे जा चुके हैं। नेपाल के रास्ते वापस भारत लौटने वाले आतंकी रेल मार्ग से ही जम्मू में पहुंचते हैं और सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पाक प्रशिक्षित आतंकी ऐसे मार्गो का इस्तेमाल कर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। रेलवे स्टेशन में यात्रियों के सामान की जांच के लिए सुरक्षाबलों ने विशेष स्कैनर लगा रखे हैं और खोजी कुत्तों की भी मदद प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के सामान की जांच के लिए ली जा रही है। वहीं, स्टेशन में बिना प्लेटफॉर्म टिकट लेकर आ रहे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है और स्टेशन प्रबंधन का कहना है कि प्लेटफॉर्म टिकट को इसलिए भी अनिवार्य किया गया है ताकि वहां पर एकत्रित होने वाली भीड़ को कम किया जा सके।
डीजीपी ने लिया सुरक्षा प्रबंधों का जायजा
जम्मू : डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अशोक प्रसाद ने बैठक में गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पुलिस कंट्रोल रूम जम्मू में आयोजित बैठक में पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।इस मौके पर राज्य व केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने भी सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने के कुछ सुझाव दिए जबकि एडीजीपी सिक्योरिटी, आईजीपी जम्मू व ट्रैफिक ने भी डीजीपी को सुरक्षा व अन्य तैयारियों बारे जानकारी दी।