Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Oct 06, 2012 - 18:00:37 PM


Title - रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हंगामा
Posted by : eabhi200k on Oct 06, 2012 - 18:00:37 PM

गोंडा: कंप्यूटरीकृत टिकट वितरण प्रणाली खराब होने से यात्रियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया।

गौरतलब है कि यहां का टिकट बुकिंग सिस्टम अक्सर खराब हो जाता है। सुबह के समय लगभग दो हजार यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। बड़ी संख्या में पढ़ने वाले छात्र, कचहरी व जिला मुख्यालय आने जाने वाले वकील दैनिक यात्रियों तथा किसानों की काफी संख्या होती है। उन्हें टिकट न मिलने से ट्रेन से यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। सहायक स्टेशन मास्टर फिरोज अहमद द्वारा मौके पर मेमो देकर पुलिस को बुलाया गया, तब स्थिति नियंत्रण में हो सकी। मुख्य टिकट क्लर्क मनोज कुमार टिकट वितरण कर रहे थे। यात्रियों का आरोप है कि वह जल्दी टिकट नहीं दे रहे थे। इससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।