Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Aug 16, 2012 - 08:00:19 AM


Title - रेलवे स्टेशन पर नक्सलियों का कब्जा - Jagran Yahoo! India
Posted by : ConfirmTicket on Aug 16, 2012 - 08:00:19 AM

गया। पूर्व-मध्य रेलवे के गया-मुगलसराय रेलखंड के अंतर्गत आने वाले इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर रात प्रतिबंधित नक्सली संगठन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों ने कब्जा कर चार घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित किए रखा। पुलिस के अनुसार हथियारबंद नक्सलियों ने करीब बारह बजे गया जिले के इस्माइलपुर रेलवे स्टेशन पर धावा बोल दिया और वहां मौजूद रेलकर्मियों को अपने कब्जे में कर सभी सिगन्ल को लाल कर दिया, जिसके कारण इस रेलखंड पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस मार्ग की सभी रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोक दिया गया। बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (रेल) पी़ एऩ राय ने बुधवार को बताया कि जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया। पुलिस बल के रेलवे स्टेशन पहुंचते ही सभी नक्सली फरार हो गए। उन्होंने बताया कि करीब सुबह साढ़े चार बजे से इस रेलखंड पर परिचालन सामान्य हो गया है। राय के मुताबिक इस घटना में किसी रेल कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।