| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Jan 19, 2013 - 15:01:06 PM |
Title - रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों का कब्जाPosted by : railgenie on Jan 19, 2013 - 15:01:06 PM |
|
|
उन्नाव : जिले के रेलवे स्टेशन पर वैध तरीके से रेल आहार देने वाले वेंडरों की नहीं चलती। यहां अवैध वेंडरों और उनके मालिकानों का राज है। यह कब्जा डाउन लाइन में शुक्लागंज और अप लाइन में आउटर से ही शुरू हो जाता है। ऐसा नहीं है कि इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है, लेकिन अलग- अलग कारणों के चलते जिम्मेदार चुप हैं।स्टेशन पर यात्रियों को खान-पान उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन ने तीन ठेकेदारों को ठेका दे रखा है। दो ठेकेदार पेय पदार्थो के साथ खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराते हैं। जबकि एक ठेकेदार के काउंटर पर केवल पेय पदार्थ (चाय) ही मिलता है। रेल आहार की ओर से तीनों वैध स्टालों से तकरीबन 21 वैध वेंडर स्टेशन पर यात्रियों को खाद्य व पेय सामग्री उपलब्ध कराते हैं। जबकि अवैध वेंडरों का साम्राज्य असीमित है। पुल के पास बनी पेट्रोल टंकी, स्टेशन से जीआईसी ग्राउंड की ओर जाते समय संकरे रास्ते, स्टेशन रोड के पास समेत दर्जन भर जगहों पर बिना किसी लाइसेंस के बन रही खाद्य सामग्री अवैध वेंडर बेच रहे हैं। स्टेशन पर बिल्ले और वर्दी में घूम रहे वेंडर चाहे एक बार न दिखें, लेकिन अवैध वेंडरों का बोलबाला चारों ओर दिखता है। जिसके चलते वैध वेंडरों को अपना पेट पालने के लिए चलती ट्रेनों पर चढ़कर माल बेचना पड़ता है। वहीं स्टेशन पर ही मौजूद आरपीएफ की टीम यह सब देखते हुए भी हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। |