Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jan 27, 2013 - 12:00:53 PM


Title - रेलवे स्टेशन की सुरक्षा परखी
Posted by : AllIsWell on Jan 27, 2013 - 12:00:53 PM

कोसीकलां: गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ एवं जीआरपी ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। इस दौरान श्वान दस्ता भी साथ था।अप एवं डाउन रूट की ट्रेन महाकौशल, जनता एक्सप्रेस, पैसेंजर एवं उत्कल एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियों की चेकिंग की गई। इस दौरान प्लेट फार्म पर यात्रियों के सामान की भी जांच पड़ताल की। आरपीएफ इंचार्ज नवल किशोर एवं जीआरपी प्रभारी विनोद कुमार ने यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारियां भी दी।