Indian Railways News => Topic started by irmafia on Dec 15, 2012 - 12:00:29 PM


Title - रेलवे लाइन में फ्रेकचर, ट्रेनें बाधित 9944958
Posted by : irmafia on Dec 15, 2012 - 12:00:29 PM

दौराला : शुक्रवार शाम को सिवाया गांव के पास रेलवे लाइन के गेट नंबर 32 पर पटरी में फ्रैक्चर आ गया। इस कारण सहारनपुर की ओर से आ रही अहमदाबाद मेल 9106 शाम सात बजे से दौराला स्टेशन व हरिद्वार पैसेंजर पावली स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे लाइन में फ्रैक्चर की सूचना शाम करीब साढ़े छह बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली डीएम पैसेंजर के चालक ने दौराला स्टेशन मास्टर को दी थी। खबर लिखे जाने तक रेलवेकर्मी लाइन को सुचारु करने में लगे थे।