Indian Railways News => Topic started by railgenie on Dec 15, 2012 - 06:02:11 AM


Title - रेलवे भर्ती: 2226 रिक्त पदों पर वेकेंसी
Posted by : railgenie on Dec 15, 2012 - 06:02:11 AM

रेलवे भर्ती: 2226 रिक्त पदों पर वेकेंसी
देवघर: रेलवे भर्ती सेल दीघाघाट पटना के 2226 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. ये नियुक्तियां ग्रुप- ‘डी’ पोर्टर, ट्रैकमैन, हेल्पर, सफाईवाला आदि पदों पर होगी. इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक, आइटीआइ या सीओइ है.
इसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 1 जनवरी 2013 को न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 33 साल है. एससी और एसटी के लिए उम्र में पांच साल और ओबीसी के लिए तीन साल की छूट दी गयी है.
आवेदन शुल्क 40 रुपया है जो कि असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर(आरआरसी), रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, इसी रेलवे पटना के नाम बनेगा. आवेदक अपना आवेदन द असिस्ट, पर्सनल ऑफिसर आरआरसी रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, इस्ट सेंट्रल, रेलवे, पोलसन कॉम्पलेक्स, दीघा घाट, पटना- 800011 बिहार पर भेजें. आवेदन भेजने की अंतिम तारीख 24 दिसंबर है. विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट देखें.