Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 26, 2012 - 21:01:11 PM


Title - रेलवे बोर्ड अफसरों ने किया ट्रैक का निरीक्षण
Posted by : railgenie on Sep 26, 2012 - 21:01:11 PM

बाराबंकी। ट्रेनों की गति बढ़ाने और ट्रैक के कर्व (घुमाव) की समस्या को दूर कराने के लिए रेल विभाग गंभीर हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को रेलवे बोर्ड के चीफ फ्रेट एंड ट्रांसपोर्ट मैनेजर (सीएफडीएम) ने विभागीय अफसरों के साथ दौरा किया। लगभग डेढ़ घंटे तक एनआर व एनईआर के रेल ट्रैक का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षा भी की।
गौरतलब है कि बाराबंकी रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे के लिए संगम स्थली है। यहीं दोनों ओर की आने-जाने वाली गाड़ियों का ठहराव भी निर्धारित है। इसके अलावा लगभग 22 ट्रेनें रन-थ्रू भी पास हो रही हैं। मगर दोनों रेले लाइन में आउटर से लेकर जमुरिया नाले तक कई स्थानों पर कर्व होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार बमुश्किल 10 से 15 किलोमीटर तक रह जाती है। इस समस्या को लेकर रेल प्रशासन गंभीर हो गया है। दो दिन पूर्व जहां डीआरएम एनआर जगदीप राय ने दौरा किया था। वहीं सेामवार को सीएफडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव व वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक प्रत्थुल गुप्ता निरीक्षण के लिए पहुंचे। सुबह लगभग साढ़े दस बजे से लेकर पौने बारह बजे तक अधिकारियों ने उत्तर रेलवे व पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रैक का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आउटर से लेकर जमुरिया नाले तक पड़ रहे कर्व और कम रफ्तार को देखकर बढ़ाने पर विचार किया। हालांकि इस दौरान टीम के सदस्य मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रहे।