Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Nov 22, 2012 - 06:00:03 AM


Title - रेलवे पुलिस ने चोरी के आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार
Posted by : puneetmafia on Nov 22, 2012 - 06:00:03 AM

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश रेलवे पुलिस जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों और रेलागाडिय़ों में यात्रियों का सामान चुराने वाले आठ सदस्यों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के अलावा अन्य अपराधिक घटनाओं में भी संलिप्त हैं। जीआरपी प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि में टूण्ड़ला स्टेशन से दो, मानिकपुर, आगरा, इलाहाबाद, मुजफरनगर, प्रतापगढ़ और मुगलसराय स्टेशन से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से नशीला पदार्थ, मोबाइल फोन एवं चोरी का कुछ अन्य सामान प्राप्त किया गया है।  वही 22 लोगों का विभिन्न धाराओं के तहत चालान भी किया गया है।