| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Jan 14, 2013 - 18:01:08 PM |
Title - रेलवे पुल से टकराई नौका, रामेश्वरम का रेल संपर्क टूटाPosted by : nikhilndls on Jan 14, 2013 - 18:01:08 PM |
|
|
समुद्र तट पर फंसे नौसेना के एक जहाज को खींचने का प्रयास कर रही एक नौका यहां पंबन तट के करीब सौ साल पुराने एक रेलवे पुल से जा टकराई। रविवार को हुई इस दुर्घटना से रामेश्वरम का देश के बाकी हिस्से से रेल संपर्क टूट गया है। पुल को दुरुस्त करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। कर्नाटक के कारवाड़ (कर्नाटक) जा रहा नौसेना का नया पोत कोलकाता तट के समीप फंस गया था। 10 जनवरी को जब एक नौका के जरिये जहाज को खींचकर ले जाया जा रहा था, तेज हवा के कारण नौका और जहाज पंबन तट के करीब अटक गए। दोनों को गहरे पानी में ले जाने के विफल प्रयास के दौरान नौका ब्रिटिश काल में बने रेल पुल से जा टकराई। रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले इस रेल पुल के क्षतिग्रस्त होने से चेन्नई समेत अन्य जगहों से रामेश्वरम के मंडपम तक आने वाली सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। इस दुर्घटना में नौसेना के पोत का पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। रेलवे ने रेल लाइन और पुल को हुए नुकसान के लिए नौका मालिक से हर्जाने की मांग की है। |