| रेलवे पर भारी पहलवान by irmafia on 09 January, 2013 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
irmafia | रेलवे पर भारी पहलवान on 09 January, 2013 - 06:00 PM | |
पहलवान दांव-पेच के लिए मशहूर है। इनकी यह खासियत इन दिनों रेलवे व यात्रियों पर भारी पड़ रही है। जिले के अधिकतर पहलवान यात्रा के दौरान ट्रेन में टिकट नहीं लेते। यह समूह में चलते है और यदि कोई टीटी या यात्री इन्हे कुछ कहता है तो उसके लिए समस्या खड़ी कर देते है। ऐसी ही घटना सुबह सिरसा एक्सप्रेस में हुई। भिवानी से रोहतक के लिए चली ट्रेन तो कुछ पहलवान ट्रेन पर चढ़ गए। इन्होंने टिकट भी नहीं ली। ट्रेन जब खरक के पास पहुची तो जाच करता हुआ टीटी वहा तक पहुचा। जब उसने टिकट मागी तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। इस पर टीटी ने फाइन की बात कही तो वह उसके साथ उतरने के लिए तैयार हो गए। कलानौर के पास ट्रेन रुकने से पहले इनमें से एक पहलवान ट्रेन से कूद गया जब टीटी ने उसे रुकने को कहा तो सभी पहलवान उस पर हावी हो गए। पहलवानों ने उसे नीचे फेंकने की भी कोशिश की लेकिन ट्रेन में ही सफर कर रहे कोच ने उनकी मदद की। कोच का साथ में देखकर सभी पहलवान भाग गए। इस पर टीटी ने बताया कि अक्सर ऐसे पहलवान बिना टिकट के यात्रा करते है। यहीं नहीं यह पहलवान किसी भी यात्री से भीड़ कर उन्हे परेशान व छेड़खानी भी करते है। यात्री उन्हे कुछ नहीं कहते इस पर उनका हौसला और बुलंद हो जाता है। | ||