Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jan 09, 2013 - 18:00:54 PM


Title - रेलवे पर भारी पहलवान
Posted by : irmafia on Jan 09, 2013 - 18:00:54 PM

पहलवान दांव-पेच के लिए मशहूर है। इनकी यह खासियत इन दिनों रेलवे व यात्रियों पर भारी पड़ रही है। जिले के अधिकतर पहलवान यात्रा के दौरान ट्रेन में टिकट नहीं लेते। यह समूह में चलते है और यदि कोई टीटी या यात्री इन्हे कुछ कहता है तो उसके लिए समस्या खड़ी कर देते है। ऐसी ही घटना सुबह सिरसा एक्सप्रेस में हुई। भिवानी से रोहतक के लिए चली ट्रेन तो कुछ पहलवान ट्रेन पर चढ़ गए। इन्होंने टिकट भी नहीं ली। ट्रेन जब खरक के पास पहुची तो जाच करता हुआ टीटी वहा तक पहुचा। जब उसने टिकट मागी तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। इस पर टीटी ने फाइन की बात कही तो वह उसके साथ उतरने के लिए तैयार हो गए। कलानौर के पास ट्रेन रुकने से पहले इनमें से एक पहलवान ट्रेन से कूद गया जब टीटी ने उसे रुकने को कहा तो सभी पहलवान उस पर हावी हो गए। पहलवानों ने उसे नीचे फेंकने की भी कोशिश की लेकिन ट्रेन में ही सफर कर रहे कोच ने उनकी मदद की। कोच का साथ में देखकर सभी पहलवान भाग गए। इस पर टीटी ने बताया कि अक्सर ऐसे पहलवान बिना टिकट के यात्रा करते है। यहीं नहीं यह पहलवान किसी भी यात्री से भीड़ कर उन्हे परेशान व छेड़खानी भी करते है। यात्री उन्हे कुछ नहीं कहते इस पर उनका हौसला और बुलंद हो जाता है।

सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान

रेलवे सुरक्षा बल के प्रमुख एमएल कंडारा ने बताया कि रेल में यात्रा कर रहे यात्रियों को सुरक्षा देने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत आरपीएफ के जवान रेल में सफर कर रहे हैं और ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है जो किसी प्रकार की आपराधिक घटनाओं को करते है। उन्होंने कहा कि यदि किसी यात्री को लगता है कि किसी रूट या ट्रेन में ज्यादा समस्या है तो वह आरपीएफ को सूचना दे सकता है।

रात को होती है परेशान

रात के समय दिल्ली से आने वाली ट्रेनों पर इन दिनों ज्यादा समस्या है। खास कर भिवानी सिटी स्टेशन पर उतरने के दौरान। इसके अलावा अन्य रूट पर भी यात्रियों के साथ घटनाएं हो रही है। इसमें लूट व नशे का पदार्थ देकर उनके पैसे व अन्य समान छीने जा रहे है।