| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Mar 07, 2013 - 21:00:59 PM |
Title - रेलवे पर एक करोड़ बकायाPosted by : riteshexpert on Mar 07, 2013 - 21:00:59 PM |
|
|
टाटा मोटर्स अस्पताल में टाटानगर समेत चक्रधरपुर डिवीजन के 22,000 रेलकर्मी व उनके परिजन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के इलाज पर संकट पैदा हो गया है.अगस्त ’12 से अब तक अस्पताल का रेलवे पर इलाज का एक करोड़ से अधिक बकाया हो गया है. इस राशि का तुरंत भुगतान नहीं करने पर अस्पताल प्रबंधन ने इलाज बंद करने का अल्टीमेटम दिया है और चक्रधरपुर व टाटानगर के सीएमएस को पत्र भी लिखा है. पत्र में बकाया भुगतान का अनुरोध किया गया है. वर्ष 2011-12 में भी यही समस्या हुई थी.टाटा मोटर्स अस्पताल के बकाये के भुगतान के लिए चक्रधरपुर डिवीजन स्थित मुख्यालय को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है. अस्पताल प्रबंधन के अल्टीमेटम की जानकारी देते हुए उचित मार्गदर्शन मांगा गया है. -डॉ एसके बेहरा, सीएमएस, टाटानगर रेलवे अस्पतालरेलकर्मियों का इलाज बंद नहीं करने के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल प्रबंधन के उच्चधिकारी से अनुरोध किया है. साथ ही जल्द बकाया भुगतान का आश्वासन दिया गया है. -चक्रधरपुर रेल अस्पताल प्रशासन |