Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Oct 14, 2016 - 19:10:28 PM


Title - रेलवे ने दीपावली के उपलक्ष में मुंबई एवं पुणे के लिए और विशेष गाड़ियां चलाने की घोषणा की
Posted by : RailEnquiry Admin on Oct 14, 2016 - 19:10:28 PM

रेलवे ने दीपावली के उपलक्ष में मुंबई एवं पुणे के लिए और विशेष गाड़ियां चलाने की घोषणा की है|सभी विशेष गाड़ियां इलाहाबाद के छिवकी स्टेशन से सप्ताह में एक बार जाएंगी।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से वाराणसी के बीच गाड़ी संख्या 01027/01028 विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलेगी। 
25 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार गाड़ी संख्या 01027 मुंबई से , जबकि 26 अक्तूबर से 23 नवंबर तक  गाड़ी संख्या 01028 वाराणसी से  प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह गाड़ी मुंबई से दिन में 1.50 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे छिवकी पहुंचेगी जबकि वापसी में ये वाराणसी से दिन में 3.40 बजे चलकर इलाहाबाद शाम 6.40 बजे  और दूसरे दिन दोपहर 2.10 बजे मुंबई पहुंचेगी। 
पूरी तरह से वातानुकूलित इस गाडी में तृतीय श्रेणी के 12, द्वितीय श्रेणी के दो और इसके अलावा दो एसएलआर कोच भी होंगे।
एक और विशेष गाड़ी 01035/०१०३६ छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से गया के बीच चलाई जाएगी| 24 अक्तूबर से 21 नवंबर तक गाड़ी संख्या 01035 मुंबई से हर सोमवार और गाड़ी संख्या ०१०३६, 25 अक्तूबर से 22 नवंबर तक  गया से हर मंगलवार को चलाई जाएगी। 
यह गाड़ी मुंबई से रात 12.20 बजे चलकर अगले दिन रात 1.22 बजे छिवकी और  गया सुबह नौ बजे पहुँच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01036 दिन में तीन बजे गया से चलकर रात 9.47 बजे छिवकी पहुंचेगी और रात 11.15 बजे दूसरे दिन मुंबई पहुंच जाएगी। ये ट्रेनवातानुकूलित नहीं होगी और इसमें सामान्य श्रेणी के 16 और दो एसएलआर कोच होंगे।
इन दोनों गाड़िययों के अलावा पुणे से वाराणसी के बीच भी एक विशेष गाडी चलेगी जिसकी गाड़ी संख्या है 01453/01454 । 27 अक्तूबर से 24 नवंबर तक हर गुरुवार गाड़ी संख्या 01453 पुणे से  और 28 अक्तूबर से 25 नंवबर के बीच गाड़ी संख्या 01454 वाराणसी से हर शुक्रवार को रवाना होगी । पुणे से इसके चलने का समय दिन में 10.45 बजे होगा और ये गाडी 11.57 बजे अगले दिन दोपहर  छिवकी पहुंचेगी | वाराणसी से इसके चलने का समय रात 9.55 बजे है जो इसे रात 2.20 बजे छिवकी पहुंचाएगा और दूसरे दिन सुबह 4.05 बजे पुणे। इसमें वातानुकूलित श्रेणी के 13 एवं दो एसएलआर कोच होंगे।