Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 14, 2012 - 03:00:05 AM


Title - रेलवे ट्रैक पर कोयला गिरने से कोल डिस्पैच हुआ बाधित
Posted by : riteshexpert on Sep 14, 2012 - 03:00:05 AM

बीना (सोनभद्र): बीना परियोजना के कोल लोडिंग प्वाइंट पर बुधवार की रात्रि एक रेलवे बोगी

के नीचे के चार दरवाजे खुल जाने से 12 घंटे कोल डिस्पैच पूर्णतया बाधित रहा।

विदित हो कि रेलवे विभाग की उदासीनता से कोल परियोजनाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की रात्रि 10.30 बजे सिंगरौली सुपर थर्मल पावर के लिए एक मालगाड़ी बीना लोडिंग प्वाइंट पर कोयला लोड करने के लिए आई जैसे ही ट्रेन की पहली बोगी में कोयला लोड हुआ। बोगी के नीचे के चार दरवाजे खुल गए और सारा कोयला रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इससे कोल डिस्पैच पूर्णतया बाधित हो गया। बीना परियोजना के कोल डिस्पैच अधिकारी बी.पी. यादव ने युद्ध स्तर पर मजदूर व मशीन लगाकर रेल ट्रैक पर गिरे हुए कोयले को हटवा कर गुरूवार की अपराह्न कोल लोडिंग शुरू कराया। गौरतलब हो कि रेलवे विभाग को इन कोल परियोजनाओं से प्रति दिन करोड़ों रुपये माल भाड़े के रूप में आय होती है। लेकिन इससे रेलवे से सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी अपने अनुरक्षण कार्य से पूर्णतया लापरवाह हो गए हैं। रेलवे द्वारा ट्रैक व बोगी की देख-भाल व अनुरक्षण में घोर शिथिलता बरती जा रही है। समय रहते रेलवे के उच्चाधिकारी यदि इस ओर समुचित ध्यान नहीं देंगे तो कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।