| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Dec 16, 2012 - 09:00:59 AM |
Title - रेलवे टिकट पर यात्री का नाम और पता भीPosted by : Mafia on Dec 16, 2012 - 09:00:59 AM |
|
|
गाजियाबाद। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने नई पहल की है। अब यात्री की पहचान के लिए उसे अपने रेल टिकट के पीछे अपना पता और संपर्क नंबर लिखना अनिवार्य होगा। यह कदम यात्रा के दौरान कोई अप्रिय घटना होने पर यात्री की पहचान और परिजनों को सूचित के लिए उठाया गया है। रेलवे ने इसके लिए आरक्षण और साधारण टिकट के मूलस्वरूप में बदलाव भी किया है। |