Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 13, 2013 - 21:00:04 PM


Title - रेलवे का टिकटों की बिक्री बढ़ाने पर जोर
Posted by : railgenie on Sep 13, 2013 - 21:00:04 PM

मथुरा: आर्थिक मंदी से जूझ रही रेलवे ने पूरा ध्यान टिकटों की बिक्री बढ़ाने पर लगा दिया है। छोटे-छोटे स्टेशनों को भी चेक किया जा रहा है जहां कभी-कभी चेकिंग होती है। चेकिंग अभियान के निर्देश जोन से मिले हैं। मंडल स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है। शुक्रवार को भी मथुरा-अलवर सैक्शन में चेकिंग अभियान चलाया गया।
रेलवे में टिकट बिक्री में आयी गिरावट से रेलवे प्रशासन में हलचल मची हुई है। रेलवे सूत्रों की मानें तो टिकटों की बिक्री में लगभग 10-15 प्रतिशत की कमी आई है। इन टिकटों की बिक्री बढ़ाने को रेलवे द्वारा सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है ताकि यात्री टिकट खरीद कर यात्रा कर सकें। यह अभियान उन स्टेशनों पर चल रहा है जहां कभी-कभी चेकिंग की जाती थी। मथुरा-अलवर लाइन पर पड़ने वाले स्टेशन, भैंसा आदि छोटी-छोटी दूरी के स्टेशनों पर भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को टीम ने मथुरा-अलवर लाइन पर चेकिंग अभियान चलाया और 78 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हत्थे चढ़े। इनसे 20 हजार 665 रुपया जुर्माना वसूल किया गया।
इस अभियान के माध्यम से रेलवे बिना यात्रा टिकट करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना चाहती है। जिन स्टेशनों पर चेकिंग का डर नहीं रहता है वहां यात्री बिना डर के ट्रेन में यात्रा करता है। अलवर,अछनेरा आदि लाइन पर चेकिंग अभियान शुरू होने से लगातार बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री भी पकड़ में आ रहे हैं।