| Indian Railways News => | Topic started by Jitendar on Dec 02, 2012 - 18:00:43 PM |
Title - रेलवे : अलग-अलग बोर्ड में किस्मत अजमाने से वंचित रह गए बेरोजगारPosted by : Jitendar on Dec 02, 2012 - 18:00:43 PM |
|
|
झाँसी : रेलवे के विविध पदों में भर्ती हेतु एक ही दिन परीक्षा का वायदा करने वाले विविध रेलवे भर्ती बोर्ड अब अलग-अलग तिथियों में प्रारम्भिक परीक्षा करा रहे हैं। इस परिवर्तन के कारण अभ्यर्थी कई बोर्ड में आवेदन करने से वंचित रह गए।रेल मन्त्रालय ने सभी भर्ती बोर्ड के लिए 23 मई को केन्द्रीय रेलवे भर्ती नियोजन 3/2012 के अन्तर्गत कॉमर्शियल व ट्रैफिक अप्रेण्टिस, इन्क्वायरी कम रि़जर्वेशन क्लर्क, गुड्स गार्ड, जूनियर अकाउण्ट्स कम टाइपिस्ट, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, असिस्टेण्ट स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेण्ट पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें उम्मीदवार कृपया ध्यान दें शीर्षक के दूसरे बिन्दु में लिखा था कि सभी रेलवे भर्ती बोर्ड एक साथ प्रारम्भिक परीक्षा लेंगे। इस विज्ञापन में एक साथ अस्थायी परीक्षा की तिथि 28 अक्टूबर 2012 घोषित की गई थी। ऐसे में उम्मीदवार एक तिथि पर कई बोर्ड की परीक्षा नहीं दे सकते थे। इसके चलते उन्होंने एक ही आवेदन किया। यह तिथि बाद में विज्ञापन की शर्त 16 के अनुसार सर्वाधिकार सुरक्षित होने के कारण बदल दी गई। इसमें परीक्षा तिथि एक दिन नहीं, अलग-अलग तिथियों पर रखी गई। कई रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 2 दिसम्बर को परीक्षा कई चरणों में आयोजित की है। कुछ 9 दिसम्बर को कई चरणों में करा रहे हैं। आरआरबी भुवनेश्वर ने तो नाम के पहले शब्द को आधार बना कर दो तिथियां तय की हैं। उक्त परिवर्तन के पीछे आवेदनों का भारी संख्या में पहुँचना बताया गया है। |