Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jan 17, 2013 - 15:00:25 PM


Title - रेलपरिचालन को ले शुरू किया अनशन
Posted by : nikhilndls on Jan 17, 2013 - 15:00:25 PM

बैरगनिया-छौड़ादानो रेलखंड पर रेल परिचालन मामले में रेल मंत्रालय एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा झूठा दिलासा दिए जाने के विरुद्ध बुधवार को ढाका विधानसभा क्षेत्र के नेता राजकुमार सिन्हा बेमियादी आमरण अनशन पर बैठ गये। मौके पर आमसभा का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता बिहार नवनिर्माण मंच के प्रखंड अध्यक्ष डा.सच्चिदानंद कुशवाहा ने की। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष महंत विनोद दास ने कहा कि बीते चौबीस माह से अमान परिवर्तन की कड़ी में रेल परिचालन ठप हो जाने से आम अवाम त्रस्त है। सीआरएस द्वारा सारी प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद रेल परिचालन का नहीं होना क्षेत्रवासियों के लिए अनबूझ पहली बन गई है। जदयू नेता मंगल कुशवाहा ने कहा कि सांसद द्वारा खरमास के बाद उद्घाटन की औपचारिकता पूरी करने की घोषणा छलावा साबित हुई है। इधर रेल परिचालन के सवाल पर बैरगनिया में भी जटाशंकर द्वारा अनशन पर बैठने की सूचना है। अनशन स्थल पर आंदोलन के समर्थन में मुख्य रूप से पूर्व मुखिया रमाकांत शर्मा, सरपंच अभय पासवान, लव कुमार यादव, अरविन्द कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, प्रदेशी कुशवाहा, शिवमंगल मिश्र, रंजेश कुमार, पुष्पा देवी, कलावती देवी, कपिलदेव ठाकुर, रामजी प्रसाद, रमेश यादव, मनोज झा, डा.मधुकर एवं जिला पार्षद ब्रहमदेव साह उपस्थित थे।