Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 16, 2012 - 03:00:55 AM


Title - रेलकर्मियों के बच्चों को लिखित परीक्षा से राहत
Posted by : irmafia on Aug 16, 2012 - 03:00:55 AM

नौकरी में चयन सिर्फ शारीरिक दक्षता के आधार पर
********
लखनऊ रेलवे के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए लागू लार्जेज योजना के तहत तीन साल पहले सेवानिवृत्ति हुए कर्मचारियों के बच्चों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इसके लिए रेलमंत्री के साथ हुई वार्ता में सहमति बन गई है। जल्द ही इस पर अमल होगा। रविवार को यह बात ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने दी। उन्होंने कहा कि अभी इस योजना में नौैकरी छोड़ने वाले रेलकर्मियों के बच्चों को नौकरी के लिए लिखित परीक्षा देनी होती थी, जिसमें कई खामियां थी। अब लिखित परीक्षा की जगह शारीरिक दक्षता के आधार पर उन्हें नौकरी मिलेगी। मिश्र ने बताया कि रेलमंत्री के साथ वार्ता में कैडर पुनर्गठन तथा ट्रैक मैन कमेटी की रिपोर्ट को लागू किए जाने पर सहमति बनी है। जल्द ही इन पर अमल होने लगेगा। इसके लागू होने से रेलकर्मियों को लाभ मिलेगा। फेडरेशन महामंत्री ने बताया कि इसकी मांग काफी समय से चल रही थी। अब केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा इस पर सहमति प्रदान कर दी गई है।