Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Apr 26, 2013 - 18:00:09 PM


Title - रेल यूनियनों के कार्यकर्ता बूथ बनाकर डटे मतदान केंद्र के बाहर
Posted by : riteshexpert on Apr 26, 2013 - 18:00:09 PM

Anoorag sharma  |  Apr 25, 2013, 17:14PM IST
भोपाल। रेल यूनियनों की मान्यता के लिए होने वाले चुनाव के लिए रेल मंडल में 20 व भोपाल में 4 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन चुनावों के लिए सभी चार यूनियनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतदान केंद्रों के बाहर बूथ बनाकर डटे हुए हैं।

सुबह से ही इन यूनियन कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पहुंचकर वहां मतदान करने आ रहे रेल कर्मियों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते नजर आए।