Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 09, 2012 - 00:01:02 AM


Title - रेल यात्रियों को मिला आधा दर्जन सुविधाओं का तोहफा
Posted by : Mafia on Sep 09, 2012 - 00:01:02 AM

नई दिल्ली। रेल यात्रियों को एक साथ करीब आधा दर्जन सुविधाओं का तोहफा मिला है।



अब वे टिकट लेते वक्त एलसीडी स्क्रीन में अपनी टिकट की छोटी सी छोटी जानकारी जान सकेंगे। दरअसल, दिल्ली मंडल रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटरों में एलसीडी स्क्रीन लगा रहा है। नई दिल्ली स्टेशन में इस योजना की शुरुआत की गई।



दूसरे चरण में 29 स्टेशन के तीन सौ से अधिक काउंटरों पर इसे लगाया जाएगा। दिल्ली मंडल के डीआरएम अनुराग सचान ने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन पर अजमेरी गेट की और प्लेटफार्म संख्या 16 के पास एक प्रीमियम पार्किग बनाई जा रही है। यात्री पार्किग से ही स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे।



एडीआरएम सुधीर गर्ग ने बताया कि कुलियों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की लगातार शिकायतें मिलती हैं, जिसके मद्देनजर अब सभी कुलियों को हाथ में बैच बांधने के साथ गले में रेट लिस्ट की सूची टांगना अनिवार्य कर दिया गया है।



विंटर सीजन के तहत 27 गाड़ियां रद्द



दिल्ली-एनसीआर में विंटर सीजन में बनने वाले कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने तैयारी अभी से शुरू कर दीं हैं। एक जनवरी 2013 से 18 फरवरी 2013 तक 27 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है। सभी गाड़ियां लंबी दूरी की हैं।