Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jan 11, 2013 - 12:00:55 PM


Title - रेल किराया में वृद्धि वाजिब : कैसर
Posted by : railgenie on Jan 11, 2013 - 12:00:55 PM

रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर ने केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा 10 वर्षो बाद रेल किराया में वृद्धि को वाजिब करार दिया है। कैसर ने कहा कि दस वर्षो के भीतर रेलगाड़ियों में उपयोग होने वाली सामग्री, कल पुर्जो, डीजल आदि की कीमत में काफी वृद्धि हुई है। दिल्ली-मुंबई फ्रेट कारीडोर को पूरा करने तथा बिहार में दीघा-पहलेजा घाट रेल सह सड़क पुल, छपरा के बेला में रेल फैक्ट्री, हरनौत में कोच फैक्ट्री, मधेपुरा में इलेक्ट्रिक इंजन कारखाना जैसी परियोजनाएं धन के अभाव में लंबित हैं।उनके अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रेल किराया में वृद्धि का विरोध नहीं करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने 2002 में खुद रेल मंत्री रहते रेल किराया बढ़ाया था। रेल भाड़ा में वृद्धि से करीब 6600 करोड़ की अतिरिक्त आय होगी जिससे लंबित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।