Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 17, 2012 - 04:00:13 AM


Title - रिश्वत मांगने का आरोपी रेलवे इंजीनियर गिरफ्तार - Railway engineers arrested, accused of seeking brib
Posted by : railgenie on Aug 17, 2012 - 04:00:13 AM

चंदौली : उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में सीबीआई टीम ने मंगलवार को डीआरएम कार्यालय पर छापा मारकर कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोपी डिविजनल रेलवे इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।

मुगलसराय के डिविजनल रेलवे मैनेजर ने बताया कि सीबीआई की टीम ने एक ठेकेदार नरेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर डिविजनल इंजीनियर के ऑफिस में छापा मारा और रेलवे इंजीनियर पी. एन. झा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।