Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Dec 16, 2012 - 06:00:44 AM


Title - रायलसीमा में रेल कोच फैक्ट्री की मांग
Posted by : riteshexpert on Dec 16, 2012 - 06:00:44 AM

हैदराबाद।। आंध्र प्रदेश सरकार ने रेल विभाग से रायलसीमा में रेल कोच फैक्ट्री स्थापित करने की मांग की जिससे इस इलाके का विकास हो सके।

न्यू सिकंदराबाद-तिरुपति एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एन किरणकुमार रेड्डी ने रेल राज्य मंत्री कोटला सूर्यप्रकाश रेड्डी से रेल कोच फैक्ट्री स्थापित करने की मांग की।

उन्होंने रेलवे को तेलंगाना में मालगाड़ी के डिब्बों की फैक्ट्री को स्थापित करने के लिए भी कहा। वहीं रेल राज्य मंत्री कोटला ने बताया कि रेलवे की वित्तीय हालत ठीक नहीं है इसलिए इन परियोजनाओं में देरी हो रही है।