Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jan 14, 2013 - 18:01:03 PM


Title - राजेन्द्र पुल स्टेशन पर इंटरसिटी का ठहराव
Posted by : RailXpert on Jan 14, 2013 - 18:01:03 PM

दानापुर रेल मंडल अंतर्गत सिमरिया गंगा तट स्थित राजेन्द्र पुल स्टेशन पर दानापुर डीआरएम एलएन झा के आदेशानुसार 11 जनवरी से लेकर अगले आदेश तक 3225 एवं 3226 अप एवं डाउन, दानापुर दरभंगा जयनगर इंटरसिटी एवं दानापुर सहरसा इंटरसिटी का ठहराव राजेन्द्र पुल स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी राजेन्द्र पुल स्टेशन के स्टेशन मास्टर एसके तिवारी ने दी। वहीं इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की सूचना के बाद सिद्धाश्रम कालीधाम के संस्थापक स्थानीय चिदात्मन जी महाराज, रविन्द्र जी ब्रह्माचारी, कल्पवास मेला महासचिव रामश्रेष्ठ झा, नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद राजेश कुमार टुना, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, कांग्रेस नेता नारायण सिंह, श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, पवन कुमार, असंगठित भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरालाल सिंह, रामसागर सिंह नेताजी, रामसुंदर सिंह, भारतीय मजदूर संघ के गंगा राय सहित अन्य लोगों ने दानापुर डीआरएम को बधाई दी। विदित हो कि सिमरिया गंगा तट पर प्रतिवर्ष कार्तिक माह में राजकीय कल्पवास मेला आयोजित की जाती है। पिछले कार्तिक मास मेला में रेलवे दानापुर द्वारा उक्त ट्रेनों का ठहराव मेले के दौरान दी गई थी। अब पुन: ठहराव देख सिमरिया गंगा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं को आसान बना दिया है। मालूम हो कि पतित पावनी माता गंगा के तट पर हरेक माह हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु दरभंगा, मुधबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, सहरसा सहित अन्य जिलों से आते हैं। इस ट्रेन के ठहराव हो जाने की वजह से लोगों को गंगा स्नान करने में काफी सुविधा होगी।