| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on Dec 26, 2012 - 15:00:04 PM |
Title - राजधानी एक्सप्रेस में भोजन पर भी आफतPosted by : greatindian on Dec 26, 2012 - 15:00:04 PM |
|
|
राजधानी एक्सप्रेस से यात्र करने वाले यात्रियों के भोजन पर आफत आ गयी है। ट्रेनों के 17 से 21 घंटे विलंबित रहने से समय पर भोजन नहीं मिल पा रहा है और जो मिल रहा वह भोजन यात्रियों को पसंद नहीं।सोमवार की सुबह दिल्ली के लिए खुली राजधानी एक्सप्रेस में दोपहर दो बजे यात्रियों को भोजन उपल्ब्ध कराया गया। ट्रेन रात तीन बजे दिल्ली पहुंची। शाम में चाय और रात में भोजन नहीं दिया गया।यात्री भूख से तड़प गए। इस ट्रेन से एसीटू के ए सिक्स बोगी में यात्र कर रहे तुषार कुमार ने बताया कि भूख से स्थिति भयावह हो गयी थी। सोमवार को दिल्ली से पटना आने वाले यात्रियों की हालत और खराब थी। यात्रियों को बिरयानी परोसी गयी। फिर एनाउंस किया गया कि यात्री इसे न खाएं अगले स्टेशन पर भोजन की व्यवस्था की गयी है। यात्रियों ने ट्रेन में भोजन को लेकर जमकर बवाल कटा। ए टू बोगी में यात्र कर रहे राकेश कुमार सिंह ने शिकायत पुस्तिका में शिकायत भी दर्ज कराई है। |