Indian Railways News => Topic started by railgenie on Oct 02, 2013 - 15:00:27 PM


Title - रक्सौल और जननायक एक्सप्रेस का संचालन बंद
Posted by : railgenie on Oct 02, 2013 - 15:00:27 PM

- बरेली-मुरादाबाद सेक्शन के यात्री परेशान
बरेली : गोरखपुर स्टेशन पर यार्ड रिमोल्डिंग के चलते बरेली-मुरादाबाद सेक्शन से गुजरने वाली 15273/15274 रक्सौल और 15211/15212 जननायक एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही 15279/15280 पूरबिया एक्सप्रेस, 14603/14604 जनसाधारण एक्सप्रेस, 15005/15006 राप्ती गंगा एक्सप्रेस का संचालन बुधवार से बंद हो जाएगा। इस कारण बरेली-मुरादाबाद के बीच गोरखपुर रेलखंड की यात्रा करने वाले यात्रियों को खासी दिक्कत उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा गोरखपुर रेलखंड से जाने वाली 15610/15609 गुवाहाटी एक्सप्रेस,15708/15709 अमृतसर एक्सप्रेस, नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली 12565/12566 एसके एक्सप्रेस और आनंद बिहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर जाने वाली 12557/12558 का संचालन वाया लखनऊ से किया जा रहा है।