Indian Railways News => Topic started by railgenie on Nov 06, 2012 - 00:00:24 AM


Title - यार्ड में एक और वाशिंग पीट का प्रस्ताव 9816804
Posted by : railgenie on Nov 06, 2012 - 00:00:24 AM

मुजफ्फरपुर, संसू : पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के सीएमई देवव्रत कामिला ने शनिवार को यार्ड में खड़ी सप्तक्रांति, यशवंतपुर, हैदराबाद एक्सप्रेस व सवारी ट्रेनों की साफ-सफाई का जायजा लिया। कई जगहों पर कमी मिलने पर सीएमई ने सीडीओ को बेहतर सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कोचिंग कॉम्प्लेक्स शेड के विस्तारीकरण में विलंब होने पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। श्री कामिला ने बताया कि यार्ड में ट्रेनों की संख्या काफी बढ़ रही है। सिर्फ दो वाशिंग पीट होने से साफ-सफाई में दिक्कत आती है। यार्ड से सटे मछली बाजार की तरफ एक नया वाशिंग पीट बनाने की योजना है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही रेलवे बोर्ड को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि डिपो के विस्तारीकरण काम धीमी गति से हो रहा है। इसका विस्तार होने के बाद एसी विभाग और कोचिंग डिपो के कर्मचारी मिलकर काम करेंगे। कम कर्मचारियों में अधिक बोगियों की मरम्मत होगी। इस मौके पर सीनियर डीएमई एसएन राय, सीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, सीडब्लूएस अजय कुमार सहनी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।