Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jan 21, 2013 - 18:00:29 PM


Title - यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था
Posted by : eabhi200k on Jan 21, 2013 - 18:00:29 PM

रेलवे प्रशासन ने ठंड से बचाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों सहित सभी प्रमुख स्टेशनों के प्रथम, द्वितीय व सामान्य श्रेणी के वेटिंग रूमों में हीटर, चाय-कॉफी के स्टाल से लेकर राउंड द क्लाक रिफंड काउंटर स्थापित करते हुए कई अन्य उपाय भी किए हैंं।

गौरतलब है कि केवल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सामान्य दिनों में प्रति दिन लगभग आने-जाने वाली 300 ट्रेनें हंै। इन ट्रेनों में रोजाना 7 से 8 लाख यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। त्योहार के दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़कर 10 से 12 लाख हो जाती है। इस समय कोहरे के कारण रोजाना 8 से लेकर 45 ट्रेनें रद्द हो रही हैं जिसके कारण से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ अधिक बढ़ रही है।

रेलवे प्रवक्ता नीरज शर्मा ने बताया कि कोहरे और ठंड का रेलवे के सभी यात्रियों पर व्यापक असर दिखाई दे रहा है। कोहरे के कारण रेल की यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। लगातार एनाउंसमेंट किया जा रहा है जिससे यात्री को वेटिंग हॉल के अंदर ही ट्रेनों के आने व खुलने या देरी की जानकारी मिल सके।

इसके अलावा कैंटिन व स्टॉल वालों को चाय, कॉफी, स्नैक्स के साथ लंच व डिनर के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे के अधिकारी शिफ्ट वाइज हालात की मॉनेटरिंग कर रहे हैं।