Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 08, 2013 - 23:59:08 PM


Title - मोबाइल एसएमएस के माध्‍यम से आरक्षण
Posted by : RailXpert on Aug 08, 2013 - 23:59:08 PM

मोबाइल एसएमएस के माध्‍यम से आरक्षण

रेल मंत्रालय में राज्‍य मंत्री श्री अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि 01 जुलाई, 2013 से आईआरसीटीसी द्वारा मोबाइल फोन आधारित गैर-इंटरनेट के माध्‍यम से टिकट बुक करने की पॉयलट परियोजना शुरू की गई है। इस योजना की मुख्‍य विशेषताएं निम्‍नानुसार हैं :-

• इसमें किसी भी स्‍तर पर अर्थात् बुकिग, भुगतान, टिकट रद्द आदि करते समय इंटरनेट की आवश्‍यकता नहीं है।

• उपयोगकर्ता तुरंत टिकट का ब्‍यौरा लघु संदेश सेवा (एसएमएस) के जरिए पा सकते हैं।

• यात्रा के लिए एसएमएस के सा‍थ-साथ मूल फोटो पहचान पत्र का इस्‍तेमाल किया जा सकता है, टिकट के प्रिंटआउट की आवश्‍यकता नहीं है।

एसएमएस के माध्‍यम से गैर-इंटरनेट आधारित मोबाइल फोन के जरिए टिकटों की बुकिंग को लोकप्रिय बनाने के लिए निम्‍नलिखित कदम उठाए गए हैं :

• प्रमुख अखबारों में प्रकाशन।

• एमएमएस बुकिंग के बारे में ब्रोशरों का वितरण।

• आईआरसीटीसी के सभी रजिस्‍टर्ड उपयोगकर्ताओं को ई-मेल के जरिए इस योजना का विवरण भेजना।

• आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर संदेश का प्रदर्शन।