Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 16, 2012 - 18:00:19 PM


Title - मॉडल सिटी में इंटरसिटी का स्टॉपेज क्यों नहीं
Posted by : railgenie on Sep 16, 2012 - 18:00:19 PM

मोहाली। शहर में 2006 में बड़े शानो-शौकत के साथ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ किया गया था। अब यह सिर्फ ढांचा ही रह गया है, क्योंकि यहां से पंजाब जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में शहर के लोग ट्रेन पकड़ने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही निर्भर हैं। शहर की आबादी करीब डेढ़ लाख हो चुकी है। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर दिन भर में औसतन करीब ढाई सौ यात्री ही पहुंचते हैं। यात्रियों की कम संख्या का कारण भी ट्रेन रूट पर पंजाब से कनेक्टिविटी न होना है, क्योंकि पंजाब की ओर जाने वाली बसें भरी रहती हैं। ट्रेन न होने के कारण लोगों को मजबूरी में बस से सफर करना पड़ता है। मोहाली स्टेशन से चार ट्रेन गुजरती हैं, जिनमें से दूरंतो का यहां स्टॉपेज नहीं था। इसके अलावा अंबाला कैंट से नंगल डैम, अंबाला कैंट से अंब और नई दिल्ली से ऊना जन शताब्दी शामिल हैं। पहले यहां जन शताब्दी का भी स्टॉपेज नहीं था। लोगों की मांग धीरे-धीरे रेलवे तक पहुंची। इसके बाद यहां न सिर्फ जन शताब्दी का स्टॉपेज बनाया गया। बल्कि एक कोच भी मोहाली के लिए आरक्षित किया गया। शहरवासियों का कहना है कि अगर जनशताब्दी का स्टॉपेज हो सकता है तो इंटरसिटी का क्यों नहीं। उससे लोगों को तो फायदा होगा ही, रेलवे को भी काफी कमाई होगी, क्योंकि अधिकारी भी मानते हैं कि मोहाली से ट्रैफिक काफी मिलेगा। लोगों का पहले चंडीगढ़ जाने और वहां से पंजाब जाने में खर्च होने वाला ज्यादा पैसा और समय दोनों बचेंगे।

-- बॉक्स गरचा ने लिखा पीएम को पत्र आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की मेंबर लखविंदर कौर गरचा ने अमर उजाला के अभियान से जुड़ते हुए प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि दूरंतो एक्सप्रेस को इंटरसिटी में बदल कर लुधियाना और जालंधर स्टॉपेज दिए गए हैं। रेलमंत्री को हिदायत दी जाए कि मोहाली में भी इसका स्टॉपेज हो। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग दरबार साहिब में मत्था टेकने जाते हैं, उन्हें बहुत सुविधा होगी। पंजाब के मिनी कैपिटल माना जाने वाले मोहाली के लोगों को ट्रेन के लिए पहले चंडीगढ़ जाना पड़ता है। इसके अलावा यहां पंजाब सरकार के कई विभागों के मुख्यालय स्थापित हो चुके हैं। यहां आईटी हब है, तमाम शिक्षण संस्थान हैं जिनमें पंजाब के बच्चे पढ़ते हैं। मल्टीनेशनल कंपनियां और बड़े अस्पताल खुले हैं, जहां सारे पंजाब से लोग आते हैं। इसलिए इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्टॉपेज मोहाली में भी दिया जाए।