| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Jan 13, 2013 - 21:00:04 PM |
Title - मुंबई का सफर 162 रुपये महंगा होगाPosted by : Mafia on Jan 13, 2013 - 21:00:04 PM |
|
|
चंडीगढ़। ट्रेन में 21 जनवरी से सफर महंगा हो रहा है। अब दिल्ली जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस में जहां 27 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे, वहीं ट्रेनों में दिल्ली के लिए 11 से 16 रुपये खर्च करने होंगे। इसी तरह चंडीगढ़ से मुंबई जाना 96 रुपये से 162 रुपये तक और कोलकाता का सफर 103 रुपये से 172 रुपये तक महंगा हो जाएगा। पिछले साल एक अक्तूबर से एसी क्लास में सर्विस टैक्स लगाने के बाद से किराये बढ़े थे और अब साढ़े तीन महीने बाद फिर से किराया बढ़ने जा रहा है।स्थानीय सांसद पवन कुमार बंसल ने रेलमंत्रालय संभालते ही किराया बढ़ाने के संकेत दिए थे। अब चेन्नई जाने के लिए उन्हें 151 से 252 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। चंडीगढ़ से जयपुर का सफर भी 60 रुपये महंगा हो जाएगा। |