Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jan 24, 2013 - 03:00:09 AM


Title - मालगाड़ी को थोड़ा आगे खड़ी होने पर नहीं होती दुर्घटना 8752998
Posted by : eabhi200k on Jan 24, 2013 - 03:00:09 AM

कालीचरण मंडल तालझारी : साहेबगंज-बरहड़वा रेलखंड के तालझारी स्टेशन में तीस वर्ष पूर्व फरवरी 1981 में अप ब्रह्मापुत्र मेल दुर्घटना ग्रस्त हुयी थी परंतु उस समय चालक की सूझबूझ के चलते एक भी यात्री हताहत नहीं हुआ था। इसके लिए रेल प्रशासन ने उक्त चालक को पुरस्कृत भी किया था। वर्तमान दुर्घटना में यदि विभागीय तत्वों को देखा जाय तो ब्रह्मापुत्र मेल के चालक की भूल नहीं मानी जा सकती है।