| मालगाड़ी के इंजन में आग से अफरा-तफरी by railenquiry on 05 October, 2012 - 12:00 PM | ||
|---|---|---|
railenquiry | मालगाड़ी के इंजन में आग से अफरा-तफरी on 05 October, 2012 - 12:00 PM | |
अम्बाला। अम्बाला कैंट रेलवे यार्ड के पास एक मालगाड़ी की शंटिंग कर रहे इंजन में अचानक आग लग गई। आग लगने से एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बुलाई गईं। आग के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। रेल यातायात संचालन पर भी कोई असर नहीं पड़ा है, अलबत्ता इंजन को नुकसान पहुंचा है। अम्बाला रेल मंडल के एडीआरएम प्रमोद कुमार ने मौके का मुआयना किया। | ||