Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Oct 05, 2012 - 12:00:32 PM


Title - मरम्मत के कारण तीन दिन बंद रहेगा दादरी रेलवे फाटक
Posted by : nikhilndls on Oct 05, 2012 - 12:00:32 PM

ग्रेटर नोएडा : दादरी रेलवे फाटक मरम्मत व अन्य कार्यो के कारण पांच से सात अक्टूबर तक नोएडा-दादरी मार्ग स्थित रेलवे फाटक बंद रहेगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन अधिकारी ने बताया कि दादरी-नोएडा मार्ग पर बने रेलवे फाटक पर पांच अक्टूबर से मरम्मत कार्य व फाटक की ओवरहोलिंग होगी। इस कारण सात अक्टूबर तक बंद रहेगा।

समस्याओं को लेकर बैठक आज

जिले के औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं व जिले में कानून व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स कंपनी के सभागार में एक बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता मेरठ के मंडलायुक्त करेंगे। यह जानकारी जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहम्मद अफजल ने दी।