Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Nov 28, 2012 - 21:00:34 PM


Title - मंदारहिल-हंसडीहा रेल मार्ग पर परिचालन की मांग
Posted by : RailXpert on Nov 28, 2012 - 21:00:34 PM

मंदारहिल-हंसडीहा रेल मार्ग पर परिचालन की मांग
Nov 27, 10:55 pm
जागरण प्रतिनिधि, बांका : रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य सह पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव ने मंदारहिल-हंसडीहा मार्ग पर रेल परिचालन की मांग रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में की। बैठक सीसी राय ओडिटोरियम कोलकता में कमेटी के अध्यक्ष सह महाप्रबंधक जीसी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई थी। इस मौके पर श्री यादव ने मांग किया कि मंदारहिल स्टेशन पर साफ-सफाई व संपर्क पथ की मरम्मती की जाय। इसके अलावा बांका आरक्षण केंद्र में स्टाफ की की कमी है जिसे दूर करने की दिशा में पहल होनी चाहिए। मौके पर सदस्य गोविंद कनोडिया ने भी पुनसिया स्टेशन पर यात्री सुविधा में वृद्धि की मांग की।