Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Dec 15, 2012 - 06:03:47 AM


Title - मंदारहिल टू हंसडीहा 22 से दौड़ेगी ट्रेन
Posted by : puneetmafia on Dec 15, 2012 - 06:03:47 AM

मंदारहिल टू हंसडीहा 22 से दौड़ेगी ट्रेन
हमारे प्रतिनिधि, बांका : बांका की रेल परियोजनाओं को अगले सप्ताह नया विस्तार मिलने वाला है। 22 दिसंबर से मंदारहिल-हंसडीहा नई रेल लाइन पर ट्रेन दौड़ने लगेगी। रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी मंदारहिल स्टेशन पर आयोजित एक समारोह से रेल को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। सांसद पुतुल कुमारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लंबी प्रतीक्षा के बांका के लोगों का एक सपना पूरा होने जा रहा है। आने वाले नए साल में भी बांका को रेल की कई सौगात मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि मंदारहिल स्टेशन पर ही 22 दिसंबर को पूर्वाह्न 10:45 बजे रेल राज्य मंत्री इसे हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल, इस रेल लाइन पर 22 दिसंबर से भागलपुर-मंदारहिल पैसेंजर ट्रेन को ही विस्तार देकर हंसडीहा तक चलाया जाना है। इसकी सारी तैयारी रेलवे द्वारा पूरी की जा रही है। तैयारी का जायजा लेने मालदा के डीआरएम अधिकारियों के बड़े काफिले के साथ शनिवार को मंदारहिल स्टेशन पहुंचेंगे। डीआरएम इसके पहले विशेष सैलून से बांका स्टेशन पर पहुंच वहां की सुविधाओं का भी जायजा लेंगे। वे रेल विस्तार की चल रही परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।