Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Dec 22, 2012 - 03:00:46 AM


Title - मंदार से हंसडीहा तक कल से दौड़ेगी ट्रेन
Posted by : puneetmafia on Dec 22, 2012 - 03:00:46 AM

मंदारहिल से हंसडीहा तक नई रेल लाइन पर यात्री रेल परिचालन की तैयारी अंतिम चरण में है। 22 दिसंबर को रेल यात्री ट्रेन को रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी मंदारहिल से हरी झंडी दिखाकर रेल को रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बौंसी में सांसद पुतुल कुमारी के समर्थकों ने गुरुवार को पन्ना दा के आवास पर सांसद प्रतिनिधि श्यामा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक की। रेलवे डिप्टी चीफ इंजीनियर से बताया कि समारोह में सांसद पुतुल कुमारी, सैदय शाहनबाज हुसैन, जमुई सांसद भुदेव चौधरी, राज्यसभा सदस्य एनके सिंह, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सहित कटोरिया विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम, अमरपुर विधायक जर्नादन मांझी एवं झारखंड पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के अलावा रेलवे के वरीय अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की मौजूद रहेंगे। बैठक में बताया गया कि तत्कालीन रेल राज्य मंत्री सह बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह ने इस का शिलान्यास किया था। बैठक में सांसद प्रतिनिधि वेदानंद सिंह, सांसद प्रवक्ता काशीनाथ चौधरी, द्वारिका सिंह, निप्पू पांडेय, नंदलाल सिंह, नजराना परवीन, मु. सोहेल आदि उपस्थित थे।