| मंत्री से दिल्ली-कोलकाता तक की मांगी रेल by puneetmafia on 23 December, 2012 - 09:00 AM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | मंत्री से दिल्ली-कोलकाता तक की मांगी रेल on 23 December, 2012 - 09:00 AM | |
निप्र, बौंसी (बांका) : रेल राज्य मंत्री के बांका आगमन पर शनिवार को लोगों ने उन्हें रेल की मांग का बड़ा पुलिंदा थमा दिया। किसी ने दिल्ली बंबई तक की रेल मांग ली। कांग्रेस ने दिये अपने मांग पत्र में भी विक्रमशीला व यशवंतपुर को बांका या बौंसी से चलाने, मंदारहिल से दिल्ली तक जनसाधारण एक्सप्रेस सहित कई रेल की मांग कर डाली। मंदारहिल से नई दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा एवं हंसडीहा तक दो रेल यात्री गाड़ी चलाने के संबंध में एक ज्ञापन पूर्व रेलवे सलाहकार सदस्य सह पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव ने की। वहीं व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में सचिव सुजित कुमार झा ने भागलपुर पटना इंटर सीटी को विस्तार कर मंदारहिल स्टेशन से चलाने की मांग की। उन्होंने छह सूत्री मांग में मंदारहिल से कोलकाता के लिए नई रेल गाड़ी देने की मांग की। बौंसी रेल यात्री निवास को बुकिंग में सुविधा हेतु एवं बेहतर रखरखाव के लिए निजीकरण किया जाए। इससे राजस्व की बढ़ोतरी होगी। रेलवे पहुंच पथ का निर्माण, रेलवे परिसर में बिजली व्यवस्था, नवनिर्मित स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा स्टेशन परिसर में सुंदर पार्क का निर्माण कराने की मांग रखी गई है। वहीं नयागांव सुखनिया पुल समीप गांव वालों ने वरूण कुमार भगत के नेतृत्व में हाल्ट की मांग की। बांका की कार्यकर्ता बैठक में भी तारा मंदिर हाल्ट बनाने तथा दिल्ली की गाड़ी देने की मांग उठी। | ||