| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Oct 05, 2012 - 12:01:05 PM |
Title - मंडावली स्टेशन की रेलवे ने दूर की समस्याPosted by : puneetmafia on Oct 05, 2012 - 12:01:05 PM |
|
|
पूर्वी दिल्ली :रेलवे के अधिकारियों ने दैनिक जागरण में मंडावली स्टेशन की स्थिति के विषय में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लेते हुए समस्या को दूर कर दिया। दैनिक यात्रियों को पानी की समस्या से अब दो चार नहीं होना पडे़गा। विभाग का कहना है कि खराब सबमर्सिबल पंप ठीक करा दिए गए हैं।दैनिक जागरण ने पिछले दिनों मंडावली स्टेशन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने जारी बयान में कहा कि वैसे इस स्टेशन पर दिल्ली जल बोर्ड पानी की आपूर्ति करता है। इसके अलावा सबमर्सिबल पंप भी लगाए गए हैं। ये कुछ समय के लिए खराब थे। जानकारी में आने पर इन्हें ठीक करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्लेट फार्म का फर्श समतल है तथा प्लेटफार्म व पटरियों का समय-समय पर रखरखाव किया जाता है। स्थानीय यात्रियों ने समस्याएं दूर होने पर दैनिक जागरण का आभार जताया है। |