Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Nov 12, 2012 - 12:00:03 PM


Title - भीड़ बेकाबू, रेलवे के सारे इंतजाम फेल
Posted by : nikhilndls on Nov 12, 2012 - 12:00:03 PM

दिवाली के लिए रविवार को रेलवे के सारे इंतजाम फेल हो गए। नियोजित ट्रेनों के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए जो विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं, उनमें भी पैर रखने की जगह नहीं बची। सभी ट्रेनों को मिलाकर सबसे ज्यादा वेटिंग रविवार को देखने को मिली, जब यह आंकड़ा 16 हजार को पार कर गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह आंकड़ा 18 हजार तक पहुंच गया था, लेकिन ऐन वक्त पर कुछ यात्रियों द्वारा टिकट रद कराने के बाद गिनती के आरएसी टिकट कंफर्म हुए।

रेल यात्रा टिकटों की सबसे ज्यादा वेटिंग पूरब की ओर जाने वाली ट्रेनों में देखने को मिली। औसतन सीजन में भी प्रतीक्षा सूची करीब दस हजार के करीब देखने को मिलती है। स्टेशनों पर भीड़ का आलम यह था कि प्लेटफार्मो पर पैर रखना भी मुश्किल पड़ रहा था।

सुबह पांच बजे से नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का तांता लग गया। पूरब की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों के स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कोच का अंतर मिट गया था।

टीटीई कोच के अंदर होकर भी एक ही जगह खड़े रहने को विवश थे। वहीं कुछ लोग कभी टीटीई, कभी जीआरपी तो कभी आरपीएफ के पास भाग रहे थे कि उनके बर्थ खाली करा दे, जिस पर वेटिंग टिकट वाले यात्रियों का कब्जा हो चुका है।

स्टेशनों पर हाथों में चालान में बुक लिए तैनात टीटीई अपनी मुस्तैदी तो दिखा रहे थे, लेकिन उनकी निगाहें उन यात्रियों पर थी, जो सामान्य श्रेणी का टिकट लेकर स्लीपर में चढ़ गए थे।

घर जाने के चक्कर में घायल भी हुए यात्री

सुबह छह बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर नार्थ-ईस्ट ट्रेन आकर खड़ी हुई। उसमें चढ़ने की जल्दीबाजी में एक वृद्धा का पैर फिसल गया। वह तो भला हो यात्रियों का जिन्होंने वृद्धा को संभाला और वह ट्रेन के नीचे आने से बची, लेकिन उसके पैर में मोच जरूर आ गई थी।

हालात तो तीन प्लेटफार्मो वाले आनंद विहार रेलवे स्टेशन के