Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 19, 2012 - 21:00:11 PM


Title - बुजर्गो को रेलभाड़ा में 50 प्रतिशत छूट की मांग
Posted by : railgenie on Aug 19, 2012 - 21:00:11 PM

पूर्णिया : वरीय नागरिक समिति पूर्णिया के अध्यक्ष अब्दुश शकूर एवं उपाध्यक्ष अजीत लाल ने रेलमंत्री मुकुल राय से बुजुर्गो को रेलभाड़ा में 50 प्रतिशत छूट देने की मांग की है। रेलमंत्री को प्रेषित आवेदन में पांच सूत्री मांग की गई है। जिसमें पुरूष को महिलाओं की भांति देश के 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को रेल भाड़ा में 50 प्रतिशत की छूट दी जाए। साथ ही 75 वर्ष से अधिक उम्र के रेल यात्री के साथ एक सहायक परिजन के लिए भी ऐसी छूट की व्यवस्था की जाए। सीमांचल एक्सप्रेस जो जोगबनी से दिल्ली, कोलकाता जाती है उसमें बोगी की संख्या बढ़ाई जाए। मुसाफिरों को समुचित सुविधा तथा सुरक्षा प्रदान की जाए। सीमांचल में जोगबनी से बंगलौर और मुंबई के लिए अलग-अलग एक्सप्रेस गाड़िया चलाई जाए। कटिहार-पटना इंटरसिटी का विस्तार जोगबनी तक किया जाए। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर एक टिकट आरक्षण काउंटर की व्यवस्था की जाए।