Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Oct 04, 2012 - 03:00:27 AM


Title - बाघ एक्सप्रेस के एसी कोच से लूटे गए सामान बरामद
Posted by : railenquiry on Oct 04, 2012 - 03:00:27 AM

पचरुखी (सिवान), निसं :
चांप ढाला पर गत 27 सितम्बर को रेल-बस हादसा के दौरान बाघ एक्सप्रेस के एसी बोगी से लूटे गए कुछ सामान को ग्रामीणों ने सूचना के आधार पर सराय ओपी प्रभारी जेके रविदास ने बुधवार को चांप ढाला के पहले एक ढाला के समीप रेलवे लाइन के किनारे खाड़ी से बरामद किया। बताया जाता है कि अज्ञात लोगों द्वारा रेलवे ढाला के समीप एसी बोगी से लूटे गए पूर्वोत्तर रेलवे प्रिंटेड 16 तौलियां, तकिया कवर 33, तकिया चार, चादर 37, कंबल एक फेंका हुआ था। सुबह में ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। सूचना मिलते ही सरायओपी प्रभारी सशस्त्र बल के साथ पहुंचकर उक्त सामान को बरामद किया तथा रेलवे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उधर चांप गांव में रेल हादसा के बाद उपद्रवियों द्वारा की गयी आगजनी लूट के मामले में 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है जिससे उनमें हड़कंप मचा हुआ है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापमारी जारी है।