Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 21, 2012 - 09:01:06 AM


Title - बांसवाड़ा रेल परियोजना पांच साल में
Posted by : riteshexpert on Aug 21, 2012 - 09:01:06 AM

बांसवाड़ा/उदयपुर। रेलवे बोर्ड के सदस्य ने दावा किया है कि डूंगरपुर-बांसवाड़ा-रतलाम रेलवे परियोजना पांच साल में पूरी हो जाएगा। जबकि उदयपुर-अहमदाबाद आमान परिवर्तन सात में होगा।
मारवाड़-मावली-बड़ीसादड़ी-नीमच तक आमान परिवर्तन की घोषणा अगले रेल बजट में हो सकती है। दो दिवसीय उदयपुर दौरे के पश्चात् रेलवे बोर्ड सदस्य एपी मिश्रा ने सोमवार शाम उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में उदयपुर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान से गुजर रहे फ्रेट कॉरिडोर का काम जमीन पर जनवरी से दिखना शुरू हो जाएगा। यह 2017 तक पूरा होगा। भूमि अघिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
मंथर गति से काम : उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा- रतलाम रेलवे परि योजना के काम को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव सी.के.मैथ्यू ने  भी रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए है। हालांकि बांसवाड़ा के ठीकरिया में बनने वाले रेलवे स्टेशन पर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। विधायक अर्जुन बामनिया इसका विरोध कर रहे है जबकि रेलवे अधिकारी इसे उचित विकल्प बता रहे हैं।  मिश्रा ने कहा कि सामान्य यात्री भाड़ा नहीं बढ़ाने पर भी इस साल रेलवे को एक लाख 30 हजार करोड़ के राजस्व का अनुमान है जिसमें से 96-97 हजार करोड़ मालभाड़े से मिलेगा। रेलवे घाटे में नहीं है। छठे वेतन व अन्य खर्चो से बढ़े भार के कारण रेलवे का अघिशेष [सरप्लस] लाभ कम हुआ है, इसकी भरपाई के लिए योजना आयोग से 48 हजार करोड़ मांगे गए थे, लेकिन 24 हजार करोड़ मिले।