Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 26, 2012 - 15:00:09 PM


Title - बरेली से दरभंगा के बीच स्पेशल गाड़ी
Posted by : puneetmafia on Sep 26, 2012 - 15:00:09 PM

गोरखपुर : यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बरेली से दरभंगा के बीच गोरखपुर होते हुए एक जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी 26 सितंबर से 29 नवंबर के बीच कुल 10 ट्रिप में चलाई जाएगी। इस गाड़ी में साधारण श्रेणी के 3, शयनयान के 10, एसी थर्ड के 2 और एसी टू श्रेणी के 1 सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी एसपी मिश्रा के अनुसार 04314 बरेली- दरभंगा स्पेशल गाड़ी बरेली से प्रत्येक बुधवार को तथा 04313 दरभंगा- बरेली स्पेशल गाड़ी दरभंगा से प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। 04314 स्पेशल ट्रेन बरेली से सुबह 7. 05 बजे प्रस्थान कर लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर से शाम 6. 15 बजे से, सीवान से रात 8. 25 बजे से चलकर छपरा, मुजफ्फरपुर होते हुए दूसरे दिन अपराह्न 3. 30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04313 स्पेशल ट्रेन दरभंगा से पूर्वाह्न 10. 30 बजे से चलकर मुजफ्फरपुर, छपरा, सीवान होते हुए गोरखपुर से रात 7. 40 बजे से, गोंडा से 11. 10 बजे से प्रस्थान कर लखनऊ के रास्ते दूसरे दिन सुबह 5. 50 बजे बरेली पहुंचेगी।
स्पेशल ट्रेनों में पर्याप्त सीटें
गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए चल रही कुछ स्पेशल ट्रेनों में शयनयान श्रेणी की पर्याप्त सीटें खाली चल रही हैं। यात्री सुविधानुसार टिकट बुक करा सकते हैं।
- 05037 गोरखपुर- आनंदविहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में 27 को 371 और 29 सितंबर को 308 सीटें खाली हैं।
- 05027 गोरखपुर- आनंदविहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में 2 अक्टूबर को 395, 4 को 453 और 6 को 445 सीटें खाली चल रही हैं।
- 05033 गोरखपुर- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन में 4 अक्टूबर को 107 और 11 को 257 सीटें खाली हैं।
- 19410 गोरखपुर- अहमदाबाद एक्सप्रेस में 30 सितंबर को 229, 7 अक्टूबर को 294 तथा 14 को 329 सीटें खाली हैं। इसके अलावा इस गाड़ी में एसी टू और थर्ड श्रेणी में भी सीटें खाली चल रही हैं।