Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jan 17, 2013 - 15:00:34 PM


Title - बनारस-ऊंचाहार रेलमार्ग पर बिजली से दौड़ेगी ट्रेनें
Posted by : puneetmafia on Jan 17, 2013 - 15:00:34 PM

एक अप्रैल से ट्रेन दौड़ाने पर मंथन, 95 प्रतिशत से अधिक काम पूरा

जागरण संवाददाता, वाराणसी : रेल विद्युतीकरण योजना से जुड़े अधिकारियों ने बुधवार को बनारस-ऊंचाहार रेलखंड पर बिजली से गाड़ी दौड़ाने की कार्ययोजना पर मंथन किया। यह तय किया गया कि आगामी एक अप्रैल से इस मार्ग पर बिजली से यात्री व माल गाड़ियों को दौड़ाने का मार्ग प्रशस्त कर लिया जाय।

लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इस रेल मार्ग पर विद्युतीकरण योजना को क्रियान्वित करने का दायित्व टाटा इलेक्ट्रिफिकेशन कंपनी को सौंपा गया था। विद्युतीकरण का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। शेष पांच प्रतिशत काम को पूरा करने के लिए कंपनी ने दो माह का वक्त मांगा है। विद्युतीकरण से जुड़े रेल अधिकारियों ने आगामी एक अप्रैल से वाराणसी-ऊंचाहार रेलखंड पर बिजली से यात्री व मालगाड़ी दौड़ाने की योजना बनाई है।

बनारस से ऊंचाहार रेलखंड इलाहाबाद रूट को जोड़ती है। यदि विद्युतीकरण योजना दो माह में पूर्ण हुई तो आगामी एक अप्रैल से बनारस से ऊंचाहार तक वारास्ता सेवापुरी, कपसेठी, परसीपुर, भदोही, जंघई, फाफामऊ, प्रयाग मार्ग पर बिजली से गाड़ी दौड़ाने की योजना साकार हो जाएगी। बनारस से ऊंचाहार रेलखंड की दूरी लगभग 126 किलोमीटर है।

गौरतलब है कि गत दिनों रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त ने इस माह 31 जनवरी से पहले मुगलसराय से लखनऊ वाया वाराणसी रेलखंड पर बिजली से मालगाड़ी दौड़ाने का निर्णय लिया है।