Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jan 26, 2013 - 03:00:39 AM


Title - बढ़ गया रेलवे के क्लॉक रूम का किराया - Yahoo!
Posted by : irmafia on Jan 26, 2013 - 03:00:39 AM

भागलपुर : टिकट दरें बढ़ाकर रेलवे पहले ही यात्रियों पर बोझ बढ़ा चुका है। अब रेलवे स्टेशन के क्लॉक रूम में लगेज रखने के किराए में भी बढ़ोतरी हो गई। बढ़ा हुआ किराया एक फरवरी से लागू होगा। इसके लिए रेलवे ने सर्कुलर भी निकाल दिया है।
गौरतलब है कि क्लॉक रूम में प्रति लगेज एक दिन का किराया 10 रुपये था। अब यह 15 रुपये हो गया। 24 से 48 घंटों का किराया 12 रुपये से बढ़कर 20 रुपये हो गया है। 48 घंटे के बाद 30 दिनों तक प्रतिदिन प्रति लगेज का किराया पहले जहां 15 रुपये लग रहा था, अब 30 रुपये लगेगा। 30 दिनों के बाद अपना लगेज नहीं ले जाने वाले यात्रियों के लगेज की रेलवे नियमानुसार नीलामी कर सकता है। दरअसल, 30 दिनों के बाद यात्री अपने समान का क्लेम नहीं कर सकता। किराया बढ़ने की सूचना सभी बड़े स्टेशनों पर वाणिज्य शाखा को दे दी गई है।