Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jan 11, 2013 - 18:00:35 PM


Title - बच्चों को ट्रैक पर जाने से रोकेगा रेलवे सुरक्षा बल
Posted by : irmafia on Jan 11, 2013 - 18:00:35 PM

रेलवे प्रशासन ने मकर संक्रांति पर बच्चों को ट्रैक पर जाने से रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें रेलवे सुरक्षा बल बच्चों को ट्रैक से दूर रहने का संदेश देगा। इसके लिए रेलवे प्रशासन ने इलाका भी चिन्हित कर लिया है।

रेलवे प्रशासन का यह अभियान जयपुर से खातीपुरा, सांगानेर, कनकपुरा और नींदड़ बैनाड़ स्टेशनों के मध्य चलेगा। सीपीआरओ तरुण जैन ने बताया कि अभियान में इन इलाकों के आसपास के लोगों व बच्चों को ट्रैक पर जाने से रोकने के लिए जागरूकता करेगा।

लाउडस्पीकर, पंपलेट व पोस्टर वितरण व व्यक्तिगत संपर्क कर आरपीएफ के जवान लोगों को ट्रैक से दूर रहने का संदेश देंगे। अभियान में अनधिकृत रूप से रेलवे लाइन पार करने वाले लोगों से माफीनामा भी भरवाया जाएगा।