Indian Railways News => Topic started by messanger on Nov 30, 2012 - 12:01:00 PM


Title - बच्चों के साथ छुट्टी बिताने जाना है तो अभी टिकट कटा लें
Posted by : messanger on Nov 30, 2012 - 12:01:00 PM

यदि आपको बच्चों के साथ छुट्टी बिताने जाना है तो अभी ही टिकट कटा लें। भागलपुर होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में 15 दिसंबर के बाद टिकट उपलब्ध है। भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस में 17 दिसंबर से सीट उपलब्ध है। भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस में में यात्रा करने वालों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। इस ट्रेन में दो जनवरी से सीट उपलब्ध है।भागलपुर के अधिकांश स्कूलों में 23 दिसंबर से बड़ा दिन की छुट्टी हो रही है। छुट्टी के पूर्व ही कई घरों में घुमने कहां जाना है, इसको लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। कोई पूरी जाने की योजना बना रहे हैं तो कोई वैष्णोदेवी जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। कई लोग नाते रिश्तेदार के यहां जाने का मन बना रहे हैं। कई लोगों का यह भी कहना है कि बच्चे पढ़ाई को लेकर सजग हैं, इसलिए बाहर जाना ही नहीं चाहते हैं।

मुंबई जाने के लिए भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में 23 दिसंबर से सीट उपलब्ध है। भागलपुर-सुरत एक्सप्रेस में 31 दिसंबर से सीट उपलब्ध है। इसी प्रकार डिब्रुगढ़-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल में 18 दिसंबर से सीट उपलब्ध है। फरक्का-दिल्ली एक्सप्रेस में 14 दिसंबर, भागलपुर-दिल्ली गरीब रथ में 13 दिसंबर, न्यू फरक्का-दिल्ली में 15 दिसंबर, जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में 11 दिसंबर से सीट उपलब्ध है। आरक्षण टिकट काउंटर पर बैठे कर्मियों का कहना है कि टूर पर जाने वाले अधिकांश लोग घर बैठे ही ई टिकट कटा लेते हैं। कुछ ही लोग काउंटर पर आकर टिकट लेते हैं। अभी इक्का-दुक्का लोग ही बड़ा दिन की छुट्टी को लेकर टिकट कटाने पहुंच रहे हैं। काजल छठी क्लास की छात्रा है और पापा बैंक में कार्यरत हैं, वे पापा को पूरी जाने की जिद कर रही है। सोनम वैष्णोदेवी जाना चाहती है। जबकि आकांक्षा घर में ही रहकर पढ़ाई करना चाहती है।